spot_img

22,842 करोड़ के बैंकिंग घोटाले के आरोपी अब नहीं छोड़ सकेंगे देश, देखिए CBI ने क्या किया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : 22,842 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के 5 आरोपियों के खिलाफ CBI ने लुक आउट नोटिस जारी करा दिया है। मतलब ये आरोपी अब देश छोड़कर नहीं जा सकते। CBI ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि यह घोटाला साल 2005 से 2012 के बीच का है। सीबीआई ने आधिकारिक तौर पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा है कि कुछ राज्यों द्वारा सीबीआई जांच से जनरल कंसेंट वापस लेने से भी सीबीआई को अनेक महत्वपूर्ण मामले दर्ज करने में परेशानी हो रही है और ऐसा करना उसके लिए एक बड़ी चुनौती है। ध्यान रहे कि महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों ने सीबीआई जांच से जनरल कंसेंट वापस ले लिया है।

सीबीआई ने आधिकारिक रूप से रखा पक्ष

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले में आज सीबीआई ने अनेक मुद्दों पर अपना अधिकारिक पक्ष सामने रखा. सीबीआई ने आधिकारिक तौर पर कहा कि सीबीआई को जांच के दौरान पता चला है कि एबीजी ग्रुप द्वारा किया गया यह सबसे बड़ा घोटाला साल 2005 से साल 2012 के बीच का है। एफआईआर में अपराध होना साल 2012 से 2017 के मुद्दे पर सीबीआई ने अधिकारिक तौर पर कहा कि बैंकों द्वारा इस घोटाले में जो फॉरेंसिक ऑडिट कराया गया यह उसकी अवधि है। बैंकों में घोटालों के लिए जो फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाता है उस ऑडिट के लिए 3 से 5 साल का समय लिया जाता है और यह अवधि वही है, जिसे FIR में साल 2012 से साल 2017 दर्शाया गया है।

साल 2020 में की गई थी शिकायत

सीबीआई का कहना है कि इस मामले में बैंक ने अगस्त 2020 में उसे शिकायत दी थी। अप्रैल 2019 से मार्च 2020 के बीच 28 बैंकों के इस समूह में से अनेक बैंकों ने एबीजी ग्रुप के खाते को फ्रॉड घोषित किया था। सीबीआई ने इस मामले में पिछले सप्ताह मुकदमा दर्ज कर 13 जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां और बैंक खातों की डिटेल समेत संपत्तियों की जानकारी आरोपियों के यहां से प्राप्त की गई है। सीबीआई ने इस मामले में कुछ और दस्तावेजों एवं जानकारी के लिए 28 बैंकों के समूह से संपर्क साधा है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें :  चारा घोटाला : लालू समेत 75 दोषी करार, 21 फरवरी को सजा का ऐलान

इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्‍या लिखा…

इसे भी पढ़ें :  3 Idiots के Rancho का गलवान में कमाल, देखें क्या बनाया

इसे भी पढ़ें :  साइबर अपराधियों ने खोला मुंह तो सन्‍न रह गई पुलिस

इसे भी पढ़ें :  लेवी का पैसा माओवादियों तक पहुंचाता था कमलेश, पुलिस ने ऐसे दबोचा

इसे भी पढ़ें :  भारत-श्रीलंका सीरीज का जारी हुआ नया शेड्यूल, यहां होगा पहला मुकाबला

इसे भी पढ़ें :  किसानों की प्रगति हेमंत सरकार की प्राथमिकता, हर कृषक बनेगा सबल

इसे भी पढ़ें :  मुल्जिम को लेकर लौट रही पुलिस गाड़ी के उड़े परखच्‍चे, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 की दर्दनाक मौत 

इसे भी पढ़ें :  ट्रक ने ऐसा रौंदा कि तीन राजमिस्‍त्री समा गये काल के गाल में, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...