Gumla : गुमला शहर के लोहरदगा रोड पर सोमवार की सुबह अचानक हालात बदल गये। ACB की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर महिंद्रा नेक्सजेन शोरूम पहुंची और देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया। चार अधिकारियों और करीब 15 पुलिस जवानों की इस टीम ने शोरूम में घुसते ही दस्तावेजों और कंप्यूटर सिस्टम की गहन छानबीन शुरू कर दी।
अचानक हुई इस कार्रवाई से शोरूम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने रजिस्टर, अकाउंट बुक, कंप्यूटर डेटा और तमाम जरूरी फाइलों की बारीकी से जांच की। कर्मचारियों से आय-व्यय से जुड़ी जानकारी पूछी गई और लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाले गये। सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से इस शोरूम के संचालन में अनियमितताओं और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं आरोपों की पुष्टि के लिए ACB ने यह कार्रवाई की है। जांच का दायरा यहीं तक सीमित रहने वाला नहीं दिख रहा। रांची स्थित शोरूम में भी छापेमारी की सूचना है और जैसे-जैसे नये लिंक सामने आयेंगे, कार्रवाई का दायरा और बढ़ सकता है।
इस अचानक पड़े छापे ने गुमला शहर में हलचल मचा दी। आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गये और हर किसी की निगाह ACB की अगली चाल पर टिकी हुई है। यह साफ है कि अब जांच की रफ्तार तेज है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
इसे भी पढ़े : हजारीबाग में ACB का बड़ा एक्शन
इसे भी पढ़े : भ्रष्टाचार नाक के नीचे, जनता के पैसे की बर्बादी : पंकज मिश्र
इसे भी पढ़े : दुर्गा पूजा पंडाल में अपार भीड़, झलकी आस्था…
इसे भी पढ़े : सड़क हा’दसे के बाद ब’वाल, विधायक ने काम बंद कराया…








