spot_img
spot_img

दुर्गा पूजा पंडाल में अपार भीड़, झलकी आस्था…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में इस साल भी दुर्गा पूजा का रंग पूरे जोश और आस्था के साथ बिखर रहा है। मां दुर्गा के जयकारों और ढाक की थाप के बीच रविवार को पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के कई पूजा पंडालों का कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ निरीक्षण किया। बरही के SDPO अजीत विमल के नेतृत्व में निरीक्षण दल बसरिया पंचायत स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचा। उनके साथ इस्पेक्टर चन्द्रशेखर कुमार, चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी और स्थानीय पुलिस बल के जवान मौजूद थे। पंडाल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई और फ्लैग मार्च कर लोगों में भरोसा जगाया गया कि पर्व के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

निरीक्षण के दौरान SDPO अजीत विमल ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। चौपारण क्षेत्र में यह पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। पुलिस की प्राथमिकता है कि हर श्रद्धालु बिना डर के मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे। सभी समितियां प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर बसरिया पंचायत की मुखिया मंजू देवी, पूजा समिति अध्यक्ष पिंटू सोनी, उपाध्यक्ष चंदन दांगी, सचिव दामोदर केशरी, कृष्णा कसेरा, रामधनी दांगी, सिक्कू केशरी, अभय पासवान, राज कुमार समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और समिति सदस्य मौजूद रहे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...