Hazaribagh : हजारीबाग रविवार सुबह मानो किसी फिल्मी छापेमारी का गवाह बना। ACB की टीम सूरज निकलते ही करीब 7:30 बजे विनय सिंह के कार शोरूम पर आ धमकी। सुरक्षा बलों ने चप्पे-चप्पे पर पहरा बिठाया और कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया। शाम तक चली कार्रवाई के बाद शोरूम को अस्थायी तौर पर सील कर दिया गया।
ACB की टीम ने करीब आठ घंटे तक दस्तावेज़ों की खाक छानी और बाहर नोटिस चस्पा कर साफ कर दिया कि यह सिर्फ शुरुआत है। नोटिस में लिखा है “रांची थाना कांड संख्या 9/25 (20.05.2025) के अनुसंधान में तलाशी पूरी नहीं हो पाई, इसलिए प्रतिष्ठान अस्थायी रूप से सील किया जाता है।” साफ है, आगे और छापे पड़ सकते हैं। ACB DSP शातीक अनवर रिजवी ने दो टूक कहा कि यह कार्रवाई विनय सिंह पर चल रहे शराब घोटाले और जमीन घोटाले की पड़ताल का हिस्सा है। दोनों मामलों में ACB कोर्ट में केस दर्ज है और जांच की धार तेज हो चुकी है।
याद यहां दिला दें कि, यही विनय सिंह फिलहाल जमीन घोटाले में जेल की सलाखों के पीछे हैं। इससे पहले 19 अगस्त को कुख्यात शराब घोटाले में वरीय IAS विनय चौबे को जमानत मिली थी। उस केस में धारा 467 और 409 जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
इसे भी पढ़े : एशिया कप 2025 का बेताज बादशाह बना भारत…
इसे भी पढ़े : ऊर्जा विकास निगम में भ्रष्टाचार, क्या बोले अजय राय… जानें
इसे भी पढ़े : दुर्गा पूजा पंडाल में अपार भीड़, झलकी आस्था…
इसे भी पढ़े : मां के दरबार में उमड़ी श्रद्धा, CM ने नवाया शीश












