spot_img
spot_img

“अबुआ साथी” इनका कष्ट झट से दूर कर गया… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi :  रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की पहल पर रांची जिला प्रशासन की अबुआ साथी व्हाट्सएप सेवा (9430328080) आम लोगों की शिकायतों पर उनका कष्ट झट से दूर कर रहा है। इस डिजिटल सेवा के माध्यम से स्ट्रीट लाइट, कचरा उठाव, सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी जैसी शिकायतों का असरदार हल निकाला जा रहा है। पूजा कुमारी, कविता कुमारी और सोनी देवी जैसी मंईयां योजना लाभुकों को महीनों से योजना की राशि नहीं मिल रही थी। जब उन्होंने “अबुआ साथी” पर शिकायत की, तो तीनों को तीन महीने की एकमुश्त राशि ₹7500 तुरंत दिलाई गई। इसी तरह पुंदाग के शिव साहू ने शिकायत की थी कि गांधी चौक पर लाइट खराब है और अंधेरे से राहगीरों को परेशानी हो रही है। शिकायत दर्ज करने के बाद लाइट उसी दिन दुरुस्त कर दी गई। करमटोली के संदीप कुमार ने भी राम प्यारी ऑर्थो अस्पताल के पास खराब लाइट की शिकायत की थी। उन्होंने कहा, “इतनी तेजी से समाधान होगा, सोचा नहीं था।”  जवाहर नगर रोड नं. 3, वार्ड 36 के सुभाष कुमार ने इलाके में कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत की थी। शिकायत मिलते ही टीम हरकत में आई और तुरंत कचरा उठवा दिया गया। यह सेवा न केवल शिकायत सुन रही है, बल्कि तत्काल कार्रवाई भी कर रही है। लोग संतुष्ट हैं, खुश हैं और सबसे बड़ी बात उन्हें अब प्रशासन पर भरोसा हो रहा है।

इसे भी पढ़ें :चुनाव आयोग की वर्कशॉप में झारखंड से 402

इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में निषेधाज्ञा

इसे भी पढ़ें :जल्दी दस्तक देगा मानसून, झारखंड में कब तक… जानें

इसे भी पढ़ें :IPL पर लेटेस्ट अपडेट, BCCI को मिला ये ऑफर

इसे भी पढ़ें :ल’हू की गवाही, PMO में शंखनाद

इसे भी पढ़ें :कोठरी से निकला दो करोड़ का…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...