spot_img
spot_img

बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिये गये हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।”

इधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमत हो गये हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इस घोषणा को साझा करते हुये कहा कि यह अमेरिका की मध्यस्थता की लंबी कोशिशों का नतीजा है। ट्रंप ने लिखा, “भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गये हैं। दोनों देशों को बधाई।”

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्रंप के दावे की पुष्टि की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “पाकिस्तान और भारत ने युद्धविराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान हमेशा क्षेत्र में शांति के लिए प्रयासरत रहा है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...