spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग में निषेधाज्ञा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में 11 मई 2025, रविवार को आयोजित होने जा रही बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरती है।DC और SP के निर्देश पर सदर SDO ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है, जो परीक्षा के खत्म होने तक प्रभावी रहेगी।

13 परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेंगी ये पाबंदियां

  • परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  • इस परिधि में हथियार, लाठी, आग्नेयास्त्र लेकर घूमना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।

  • मोबाइल, नोटबुक, पेपर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा केंद्र में ले जाना मना होगा।

  • लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी।

यह आदेश सरकारी और पुलिस ड्यूटी में तैनात कर्मियों पर लागू नहीं होगा।

इन 13 केंद्रों पर होगी परीक्षा

1. अनंदा कॉलेज हजारीबाग
2. इंटर साइंस कॉलेज हजारीबाग
3. ज्ञान ज्योति कॉलेज आफ फार्मेसी
4. संत स्टेफेन स्कूल
5.अमृत नगर हाई स्कूल
6. डीएवी पब्लिक स्कूल
7. मोंटफोर्ट स्कूल हजारीबाग
8.अनंदा हाई स्कूल हजारीबाग
9. संत रॉबर्ट गर्ल्स हाई स्कूल हजारीबाग
10. संत कोलंबस कॉलेजिएट स्कूल
11. संत रॉबर्ट हाई स्कूल
12. बिहारी गर्ल्स हाई स्कूल हजारीबाग
13. हिंदू प्लस टू हाई स्कूल हजारीबाग।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...