Bihar : बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासत गरमाई हुई है। बिहार में NDA के साथ-साथ महागठबंधन ने भी अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। इस सबके बीच अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी बिहार की राजनीति में एंट्री करके सबको चौंका दिया है। खबरों के अनुसार, आम आदमी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पटना की गलियों में फिर से चुनावी नारे गूंजने लगे, एक नई आवाज दिल्ली से चली, “अब बिहार भी बदलेगा।” आम आदमी पार्टी ने बिहार की सियासी जमीन पर 243 सीटों की पटकथा लिखने का ऐलान कर दिया है और सबसे बड़ा ऐलान ये, “न महागठबंधन, न NDA, ये अकेली सियासी लड़ाई होगी ‘आप’ बनाम बाकी सब की।” जब RJD और कांग्रेस टिकट बांटने की उलझन में थे, तब AAP ने बिना लाग-लपेट कहा, “हम अकेले लड़ेंगे और जीतेंगे।” आप के इस ऐलान से RJD और कांग्रेस की रणनीति को झटका लगा है। एक ओर NDA में मोदी ब्रिगेड की तैयारी, दूसरी ओर महागठबंधन में सीटों का खींचतान, अब तीसरी ओर, केजरीवाल का आत्मविश्वास।
इसे भी पढ़ें : राजा की ‘रानी’ नहीं हो सकी सोनम… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : सोनम की सोलह रातें, गहनों की चमक में छिपा गुनाह…
इसे भी पढ़ें : राजा की ‘रानी’ नहीं हो सकी सोनम… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : सांसद संग स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रचाई सगाई… देखें
इसे भी पढ़ें : पति बाहर, पत्नियां सजाती थी सेज, खुला ये राज…
इसे भी पढ़ें : चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, 243 सीटों पर…
इसे भी पढ़ें : भारत में बना दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, कल PM मोदी करेंगे…
इसे भी पढ़ें : एक रात की चीख, RCB पर FIR…












