Kohramlive : जम्मू-कश्मीर के इतिहास में 6 जून को एक नया सूर्योदय होगा। PM नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह एफिल टॉवर से भी ऊंचा पुल न सिर्फ तकनीक का कमाल है, बल्कि भारत की जिद और जज्बे की पहचान भी होगी। 359 मीटर ऊंचाई पर लोहे के मेहराब पर टिका यह पुल जम्मू और श्रीनगर के बीच की हर मौसम वाली कड़ी बनेगा। वंदे भारत ट्रेन अब कटरा से श्रीनगर केवल 3 घंटे में पहुंचायेगी। USBRL परियोजना के तहत बने 272 किमी रेल मार्ग में 36 सुरंगें, 943 पुल है। करीब ₹43,780 करोड़ की लागत से ये पुल बना है। कल PM मोदी कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेगे। वहीं, PM मोदी सीमावर्ती इलाकों में सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, वहीं, कई राष्ट्रीय राजमार्ग एवं NH 444 एवं संग्राम जंक्शन (NH-1) बेमिना जंक्शन (NH-44) का उद्घाटन करेंगे। वहीं, कटरा में 350 करोड़ की लागत से श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज बनेगा। यह कॉलेज रियासी जिले की सेहत को संबल देगा।
भारत में बना दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, कल PM मोदी करेंगे…
Date:

शादी से पहले मौ’त का धक्का, होने वाले दूल्हे की बॉडी ने खोले डरावने राज…
Kohramlive : एक तरफ शादी की तैयारियां थीं। परिवार...
रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…
Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...
पुलिस लाइन के पास चेन छीनने पहुंचे बदमाश, शोर मचाते ही…
Ranchi : राजधानी रांची में बेखौफ बाइकर्स गिरोह सबसे...
खेलते-खेलते तालाब तक पहुंची मासूम, इकलौती बेटी को खोकर टूट गया परिवार…
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड की कादाजामदा...











