गिरीडीह : जिले के बिरनी प्रखंड से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुंए में कूद गई। जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कुंए से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बिरनी में परसबनी गांव की है। महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी क्यों की इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका






