गुमला : सदर थाना क्षेत्र स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास शनिवार को एक Car में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते थोड़ी ही देर में Car जलकर खाक हो गई। कार जहां खड़ी थी, वहां कूड़े का ढेर था। लोगों ने आशंका जताई है कि कूड़े में आग लगी होगी, जिससे Car में आग लग गई और कार धू-धूकर जल गई।
इसे भी पढ़ें : # Crime : जायदाद को लेकर पत्नी के सामने ही पति को काट डाला
इसे भी पढ़ें : यात्रियों को राहत : 8 नवंबर से दौड़ने लगेगी अंतरराज्यीय बसें
वहीं कार के मालिक मांडर निवासी प्रदीप साहू ने बताया कि वो अपनी क्रेटा Car को खड़ी कर एलआईसी ऑफिस में गए थे। करीब 1 घंटे बाद जब वापस आए तो देखा कार धू-धूकर जल रही है। वे अपनी कार को बचाने के लिए कुछ नहीं कर पाए और देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि जब वे कार खड़ी कर गए थे तो कूड़े में आग नहीं लगी थी, ना ही उससे धुंआ निकल रहा था।
इसे भी पढ़ें : # Crime : जायदाद को लेकर पत्नी के सामने ही पति…








