चाईबासा : तीन दिन से लापता युवक का शव (Dead-Body) शनिवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे से बरामद किया गया। युवक की हत्या कर हत्यारों ने शव को रेलवे लाइन के किनारे गाड़ दिया था। पुलिस व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव (Dead-Body) को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इस हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसी की निशानदेही पर लाश (Dead-Body) बरामद की गई। घटना सोनुआ थाना क्षेत्र बैधमारा गांव की है।
इसे भी पढ़ें : यात्रियों को राहत : 8 नवंबर से दौड़ने लगेगी अंतरराज्यीय बसें
- तीन से लापता था युवक
- शुक्रवार को परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
- शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को पकड़ा
- सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने कबूला गुनाह
मृतक की पहचान बैधमारा गांव निवासी मंगल सिंह मुंडा (35) के रूप में की गई। वो बुधवार की आधी रात से अपने घर से लापता था। मंगल की पत्नी के अनुसार बुधवार की देर रात वो शौच करने की बात कह घर से निकला था। पर फिर वापस नहीं आया। गुरुवार को उसे काफी ढूंढ़ा गया पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।
इसे भी पढ़ें : # Crime : जायदाद को लेकर पत्नी के सामने ही पति…
पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति को पकड़ा और सख्ती से उससे पूछताछ की। इसके बाद आरोपी ने उसके हत्या करने की बात स्वीकारी और शव को रेलवे लाइन के पास जमीन के नीचे दफना देने की बात बताई। उसी की निशानदेही पर जब पुलिस ने उक्त जगह पर खुदाई करवाई तो मृतक का शव बरामद किया गया। इस हत्याकांड में आरोपी के साथ दो और लोग शामिल थे। मगर उनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। हत्या के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।














