Ranchi : राजधानी रांची में दिन के उजाले में घर के सामने ही एक महिला के साथ कांड हो गया। उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई। बाइक सवार हेलमेट पहने दो अपराधियों में से एक बाइक से उतरा और बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीन कर दोनो फरार हो गये। बुजुर्ग महिला उषा तिवारी ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन बाइक से वे तेज रफ़्तार में भाग निकले। घटना कांके थाना क्षेत्र के जगतपुरम स्थित ग्रीन हेरिटेज अपार्टमेंट के सामने की है। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। उषा तिवारी ने बताया कि घर में शादी समारोह है। उसी के चलते कुछ सामान लेने वे बाज़ार गई थी। लौटते वक्त अपार्टमेंट के सामने ही यह वारदात हुई। वे चोर-चोर चिल्लाई भी। लेकिन जब तक लोग बाहर आये तब तक बदमाश फरार हो गये। मामले को लेकर कांके थाने में FIR दर्ज की गई है। कांके थानेदार रामकुमार वर्मा ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों को खोजा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :युवा स्टार्टअप शुरू करें, सरकार पूरा सहयोग करेगी : CM
इसे भी पढ़ें :अब यह गलत काम हजारीबाग में आसान नहीं, 5 साल की सजा…
इसे भी पढ़ें :मार्केट में आने वाला है धांसू फोन, ये कंपनी करेगी लॉन्च…
इसे भी पढ़ें :नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कैप्टन कूल ने काटा केक, पत्नी ने छूये पैर… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची के हरिओम टावर में सनसनी…
इसे भी पढ़ें :भोरे-भोर देवघर में तहलका…