spot_img

म्यूटेशन के नाम पर ‘रेट’ तय था, CO समेत तीन गिरफ्तार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जमीन का म्यूटेशन कराने के नाम पर घूस मांगने वाले गौतम किशोर रवि को ACB की टीम ने धर दबोचा, वहीं, जांच आगे बढ़ी तो बुढ़मू अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी राजेश किशोर रवि और CO (अंचल अधिकारी) सच्चिदानंद कुमार वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

तीन एकड़ से ज्यादा जमीन का म्यूटेशन अटका था

ACB के मुताबिक, रांची के मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे निवासी सुबोध कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मौजा सासम में स्थित 3 एकड़ 20 डिसमिल जमीन उनकी पत्नी पिंकी देवी और उनकी सालियों जया कुमारी व संगीता गुप्ता के नाम रजिस्टर्ड हो चुकी थी। म्यूटेशन के लिये आवेदन भी अंचल कार्यालय में जमा कर दिया गया, लेकिन महीनों तक फाइल आगे नहीं बढ़ी। शिकायतकर्ता जब बुढ़मू अंचल कार्यालय पहुंचे तो उन्हें अंचल अधिकारी ने भू-राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार से मिलने को कहा। इल्जाम है कि राजेश कुमार ने पहले प्रक्रिया की बातें समझाईं, फिर कहा कि म्यूटेशन कराना है तो 80 से 90 हजार रुपये खर्च होंगे। बाद में रकम कम करने की बात भी कही गई। कुछ दिन बाद शिकायतकर्ता फिर CO से मिले, लेकिन उन्हें दोबारा राजेश कुमार के पास ही भेज दिया गया। इसी दौरान राजेश कुमार ने अपने भाई गौतम कुमार से बात कराई। इल्जाम है कि गौतम ने कहा कि फिलहाल 10 हजार रुपये पहली किस्त के तौर पर दे दीजिये, बाकी रकम मिलने के बाद पूरा काम कर दिया जायेगा।

रिश्वत नहीं दी, ACB को दी सूचना

शिकायतकर्ता ने पैसे देने के बजाय ACB का दरवाजा खटखटाया। शिकायत का सत्यापन कराया गया तो रिश्वत मांगने का आरोप सही मिला। इसके बाद ACB ने ट्रैप बिछाया।योजना के मुताबिक, जैसे ही गौतम किशोर रवि ने 10 हजार रुपये लिये, ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। ट्रैप के बाद ACB ने पूरे मामले की जांच की। जांच में शिकायतकर्ता के अन्य आरोप भी सही पाये गये। इसके बाद राजेश किशोर रवि (राजस्व उप-निरीक्षक/भू-राजस्व कर्मचारी) और बुढ़मू के अंचल अधिकारी सच्चिदानंद कुमार वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में होमस्टे से लेकर रोपवे तक निवेश के नये रास्ते खुलेंगे…

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट में दिखा एक अनोखा घटनाक्रम, फिर जज ने सबको चौंका दिया… वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें : दांत दर्द दूर करने के आसान घरेलू तरीके… जानें

इसे भी पढ़ें : इस पेड़ के पास जाने का मतलब है मौत को न्योता देना…

इसे भी पढ़ें : BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, कीमत और खासियत चौंका देगी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत को लेकर केंद्र के नये निर्देश, दोनों साथ हों तो पहले राष्ट्रगीत…

Delhi : राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रस्तुतीकरण को लेकर...

भाग रहे युवक से खुला राज, पुलिस खरीदार तक पहुंची, फिर…

Ranchi : रांची से सटे तमाड़ में ब्राउन शुगर...

गढ़वा में इस रोज लगेगी विशेष लोक अदालत…

Garhwa(Nityanand Dubey) : चेक बाउंस के मामलों में वर्षों तक...