spot_img
spot_img
spot_img

भक्ति और श्रद्धा की सुरम्य धारा बही रांची की धरा पर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: रांची के पावन धरा पर श्री रांची जलाराम मंदिर समिति एवं गुजराती समाज के साझा प्रयास से आयोजित श्री मद भागवत कथा का द्वितीय दिवस आज, 31 मार्च को भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। जब आचार्य श्री मोहित भाई राज्यगुरु की वाणी से वेदों की ऋचाएं गूंज उठीं, तब समूचा पंडाल श्रद्धा और भक्ति की सुवास से भर उठा। दिन के 3 बजे,जेठा भाई पटेल एवं राजेश भाई चौहान ने आचार्यश्री का माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात, सरस्वती वंदना और श्री कृष्ण स्तुति के साथ आज की कथा का दिव्य प्रारंभ हुआ। जैसे ही भजनों के स्वर हवा में घुले, वातावरण में एक अनोखी आध्यात्मिक शक्ति का संचार होने लगा।

महाभारत कथा एवं सती चरित्र का पावन प्रसंग

आज की कथा में दो प्रमुख प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया गया—महाभारत कथा: जहां धर्म-अधर्म, नीति-अनीति और जीवन की सच्चाई के रहस्योद्घाटन हुये। सती चरित्र: जिसमें नारी शक्ति, त्याग और अडिग भक्ति का अमृतमय संदेश श्रोताओं के हृदय में उतर गया। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर इन प्रसंगों का श्रवण कर रहे थे।

संगीत मंडली की अनुपम प्रस्तुति

कथा आयोजन में 17 पोथी यजमानों ने अपनी श्रद्धा और सेवा अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा परिसर में उपस्थित 21 विद्वान ब्राह्मण, 8 सदस्यीय संगीत मंडली एवं एक मुख्य कथावाचक ने भक्ति का ऐसा अनुपम संगम प्रस्तुत किया कि श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। संगीत मंडली के भक्तिगीतों ने श्रोताओं के हृदय में अध्यात्म का रस घोल दिया। इस आयोजन की गरिमा बढ़ाने हेतु हरीश दोशी, पंकज ठक्कर, आनंद मानेक, नीलेश चौहान, हेमंत पटेल,मुकेश चौटालिया, अनुराग पटेल, विजय पटेल, शरद पटेल सहित कई गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं, मंगला बहन,  यसु बहन, भारती बहन, चंचला बहन आदि धर्मपरायण मातृशक्ति की भी सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें :‼️होटल-बार बेच-बाच छोड़ दूंगा झारखंड‼️ पुलिस कार्यशैली से दुखी युवा व्यवसायी क्या बोल गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बेटी चीखती रही- ऐसा मत कीजिये, लेकिन पापा…

इसे भी पढ़ें :ठेकेदार बोला- यहां बनाऊं, वहां बनाऊं, मेरी मर्जी, क्या बोल गई DC… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :‘दामाद का टांका दूसरी औरत से, मा’रकर लटका दिया’, पिता और ससुर क्या बोले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राजधानी में एक अनोखा गांव, पैदा होने के बाद कभी नहीं देखा लाइट जलते

इसे भी पढ़ें :डॉक्टर की हालत देख बमक गये लोग, क्या बोल गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...