spot_img

बेटी चीखती रही- ऐसा मत कीजिये, लेकिन पापा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से सटे नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार कुम्हारटोली बस्ती में रंथू महतो ने अपनी पत्नी प्रभा देवी को टांगी से काट मौत के घाट उतार दिया। बीच-बचाव करने आई बड़ी बेटी कनक पर भी टांगी से वार कर दिया, वह खुद को किसी तरह बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद रंथू घर की खिड़की से बाहर निकल भागा और आंगन में बने कुएं में छलांग लगा दी। बेटी की चीख-पुकार पर आसपास से जुटे लोगों ने इस बारे में पुलिस को बताया। खून से लथपथ प्रभा देवी को रिम्स ले जाया गया, पर उसे बचाया नहीं जा सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नीहंता रंथू महतो को अरेस्ट कर लिया। वह परदेश में कमाता-खाता था। करीब एक माह पहले ही अपने घर आया था। प्रभा मेहनत मजदूरी कर अपनी दो बेटी कनक और पलक को पाल-पोश रही थी। प्रभा कांग्रेस की कार्यकर्ता थी। उसके मारे जाने की फैली खबर के बाद कांग्रेसी नेत्री रीना सांगा, अनिता कुमारी एवं सरोज मौके पर पहुंची और बच्चों को ढांढ़स बांधा। पत्नीहंता रंथू को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। रंथू ने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है। मौके पर FSL की टीम भी पहुंची। हत्या में इस्तेमाल टांगी को जब्त कर लिया गया।

घटना के संबंध में रंथू की बड़ी बेटी कनक ने बताया कि पापा ने मां से कहा कि पैर में दर्द हो रहा है, आकर थोड़ा दबा दो। मां ने पापा का पैर दबा सोने चली गयी। अचानक रात में मां की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह जागी तो देखा की पिता के हाथ में टांगी था और वे मां पर दनादन वार किये जा रहे थें। वह बहुत डर गयी और हाथ जोड़कर पापा के सामने गिड़गिड़ाते हुये बोली, पापा ऐसा मत किजीए, लेकिन पापा नहीं माने और वार करते रहे। तब कनक किसी तरह घर के दरवाजे में अंदर से लगे ताले को खोला और बाहर निकलकर चीखने- चिल्लाने लगी। इस घटना की सूचना पाकर प्रभा के मायकेवाले और छोटी बेटी पलक भी पहुंची। पलक रोते रोते कह रही थी कि जिस तरह मेरी मां को पापा ने मार दिया है उन्हें सजा मिलनी चाहिये। अब वे मेरे पिता नहीं रहें दूश्मन बन गये हैं। कनक ने बताया कि दरवाजा में अंदर से ताला मां ही लगा देती थी, ताकि पापा रात में निकलकर शराब पीने नहीं चले जायें।

इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम

इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें

इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...