Patna : पटना के दानापुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अंजू देवी नाम की महिला ने अपने मायके वालों की आर्थिक मदद के लिए अपने ही 11 साल के बेटे के फर्जी अपहरण की साजिश रची और पति से 21 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस की तत्परता से 6 घंटे में बच्चे को पटना सिटी में मौसी के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मामले में मां अंजू देवी, मौसी संजू देवी, मौसा पंकज कुमार, मामा रोविंस कुमार और पड़ोसी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिरौती के लिए कॉल मौसी के फोन में नई सिम लगाकर पड़ोसी अनिल ने किया था। प्लान था कि पैसे मिलते ही उन्हें मायके वालों में बांट दिया जायेगा। CCTV, कॉल ट्रेसिंग और लोकेशन की मदद से पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश किया। सिटी SP भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में साजिश, धोखाधड़ी और झूठे अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस बात का खुलासा होते ही ससुराल पक्ष के होश उड़ गये।
इसे भी पढ़ें : जन सुराज ने जारी की दूसरी लिस्ट, 65 नामों का ऐलान
इसे भी पढ़ें : रांची में दरिंदगी की रात, नाबालिग से गैं’गरे’प
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड की दस्तक… जानें कब से
इसे भी पढ़ें : अगर इस रोज तक भी ITR नहीं भरा, तो समझिये खेल खत्म…







