Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रविवार की रात जब शहर नींद में डूबा था, तब कुछ दरिंदों ने इंसानियत को तार-तार कर दिया। एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कहीं से घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाये बैठे पांच युवकों ने उसे रास्ते में दबोच लिया और बारी-बारी से अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। मामला जैसे ही सामने आया, रातू थाना में FIR दर्ज की गई। थानेदार रामनारायण सिंह ने पुष्टि की है कि सभी पांच आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। अब तक दो संदिग्ध हिरासत में लिए जा चुके हैं। इस मामले में पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। मेडिकल जांच भी पूरी कर ली गई है, और पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर हर पहलू की पड़ताल कर रही है।
गौर करने वाली बात यह है कि यह कोई पहला मामला नहीं। कुछ ही दिन पहले तमाड़ इलाके में भी इसी तरह की एक घटना घटी थी, जहां एक युवती को मेला दिखाने के बहाने उसके ही मौसेरे भाई ने बुलाया, और फिर अन्य युवकों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप किया।





