- नगर निगम ने 6 के बदले दो लोगों के भरोसे छोड़ा
Dhanbad (Sujit) : झरिया के प्रमुख श्मशान घाटों में शामिल है दामोदर नदी किनारे का मोहलबनी शमशान घाट। इसे लोग मोक्षधाम के नाम से जानते हैं। यहां लगभग पूरे जिले से लोग अपने परिजनों के शवों के अंतिम दाह संस्कार के लिए आते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए धनबाद नगर निगम की ओर से इस घाट का सौंदर्यीकरण भी किया गया था। शवों के अंतिम संस्कार के लिए 8 स्टैंड बनाए गए हैं। कुछ माह तक तो इस घाट की साफ-सफाई व रख-रखाव ठीक ठंग से होता रहा, लेकिन पिछले दो-तीन माह से इस घाट की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही हो रही है। नतीजतन श्मशान घाट पर गंदगी का अंबार लग गया है।
Read More :खूबसूरती के मामले में रिया सेन से कम नहीं है उनकी बहन राइमा सेन
तीन चौथाई सूख गया है दामोदर नदी का पानी
घाट के चारों ओर अधजली लकड़ी, पुराने वस्त्र, बांस, पुआल, बिखरे पड़े हैं और तो और इधर कुछ दिनों से दामोदर में पानी काफी कम हो गया है। कहा जाए तो दामोदर नदी का जल तीन चौथाई सूख गया है। इसलिए अब कुछ लोग शवों का अंतिम संस्कार किनारे या स्टैंड पर ना कर नदी के बीच मे जाकर कर रहें है। अब घाट पर ही नहीं बल्कि नदी के एक बड़े हिस्से में गंदगी फैली हुई है, लोग अब इसी गंदगी के बीच शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं।
Read More : महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मामले में दारोगा शिव कनौजिया गिरफ्तार, लोगों ने की ये मांग…
पहले 6 लोग करते थे सफाई
पूर्व में यहां घाटों की सफाई के लिए छह लोग थे। अभी कुछ माह से मात्र दो लोग ही सफाई कर रहे हैं। इस कारण पूरे मोहलबनी श्मशान घाट पर गंदगी ही गंदगी फैली हुई है।
Read More :राहत… राहत… राहत…, सूबे में घटा संक्रमण, नये मरीज से ज्यादा हुए ठीक
रोजाना अंतिम संस्कार के लिए आ रहे 20-25 शव
अभी कोरोना काल में प्रतिदिन पहले के मुकाबले घाट पर शव आ रहे हैं। पूर्व में इस घाट पर अंतिम दाह संस्कार के लिए ज्यादा से ज़्यादा 8 से 10 शव ही आते थे। अभी पिछले 15 -20 दिनों में इसमें तीन गुना वृद्धि हुई है। नगर निगम द्वारा नियुक्त बच्चन बिहारी और शंकर राउत ने बताया कि इधर 15 -20 दिनों से मोक्ष धाम में 20 – 25 की संख्या में शव प्रतिदिन आ रहे हैं।
Read More :वैशाली पांडे के हुए भोजपुरी स्टार रितेश पांडे, जल्द लेंगे सात फेरे
सफाई पर ध्यान दे नगर निगम
मासस नेता सबुर गोराई ने कहा कि जब से नगर निगम बना है, तब से व्यवस्था चरमरा गई है। ना घाट की ढंग से सफाई की जा रही है, ना ही यहां का रख रखाव ठीक से हो रहा है। चारों ओर कचरे का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि अविलंब घाट की सफाई कराई जाए , क्योंकि कोरोना वायरस से कई लोगों की मृत्यु हो गई है। इस जगह अगर साफ सफाई नहीं रहेगी तो परेशानी और बढ़ेगी। इसलिए जिला प्रशासन एवं निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए।










