रांची : झारखंड के लिए राहत की खबर आने लगी है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। वहीं मौत के आंकड़े भी कम हुए हैं। साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में 4169 नये संक्रमित मिले। वहीं रांची से 779 मरीज मिले। रांची में 43 लोगों की मौत हुई। वहीं पूरे राज्य में 97 लोगों ने दम तोड़ा।
Read More : महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मामले में दारोगा शिव कनौजिया गिरफ्तार, लोगों ने की ये मांग…
जहां 4169 नये संक्रमित मिले वहीं 6461 लोग ठीक होकर घट भी लौटे। पिछले 24 घंटे में राज्य के 17 जिलों में हालात में सुधार हुआ है। इन जिलों में 24 घंटे में 3116 नए कोरोना संक्रमित मिले और 5894 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में सबसे अधिक 1103 लोग रांची में ठीक हुए।
कहां मिले कितने संक्रमित
बोकारो – 192, चतरा – 37, देवघर – 280, धनबाद- 65, दुमका – 54, पूर्वी सिंहभूम – 562, गढ़वा – 96, गिरिडीह – 136, गोड्डा – 64, गुमला – 88, हजारीबाग – 247, जामताड़ा – 125, खूंटी- 224, कोडरमा – 260, लातेहार – 129, लोहरदगा – 73, पाकुड़ – 6, पलामू – 111, रामगढ़ – 204, रांची – 779, साहिबगंज – 56, सरायकेला – 55, सिमडेगा -86 और पश्चिम सिंहभूम – 240।
Read More : BREAKING : स्वास्थ्य सचिव पद से हटाये गये केके सोन, बने परिवहन विभाग के सचिव














