Kohramlive desk : आजकल शादी ब्याह और लगन का सीजन अपने शिखर पर है। कहते हैं शादी एक पवित्र बंधन है, जो एक बार इस बंधन में बंध जाए वो सात जन्मों तक उसी का हो जाता है। इसी बीच एक खबर भोजपुरी सिनेमा से आ रही है। ऐसे में करोड़ों दिलों पर राज कर रहे बैचलर के रूप में सुपरस्टार रितेश पांडे ने सगाई कर ली है। उनके फैंस एवं उन्हें चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशी की लहर है। दरअसल, रितेश पांडे ने डॉक्टर वैशाली पांडे के संग सगाई की है और जल्द ही वह शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं।

Read More : महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मामले में दारोगा शिव कनौजिया गिरफ्तार, लोगों ने की ये मांग…
वाराणसी में सगाई धूमधाम से हुई है
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सगाई की पूरी रस्म बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुई है, जिसमें दोनों परिवार के सगे-संबंधी मौजूद थे। रितेश पांडे को उनके चाहने वालों की तरफ से ढेर सारी बधाई एवं आशीर्वाद मिल रहा हैं। शादी के परिणय सूत्र में जल्द ही बंधने जा रहे रितेश पांडे और वैशाली पांडे ने अपने परिवार और सगे-संबंधियों की उपस्थिति में एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्में पूरी कीं।
Read More : BREAKING : स्वास्थ्य सचिव पद से हटाये गये केके सोन, बने परिवहन विभाग के सचिव












