रिसॉर्ट में ‘गंदे खेल’ का खुलासा, ग्रामीणों ने मारा छापा, कई जोड़े मिले…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

 Jamshedpur : जमशेदपुर के डिमना लेक के पास बोड़ाम के गेरूआ इलाके में रविवार को उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब ग्रामीणों ने एक रिसॉर्ट पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रिसॉर्ट की आड़ में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

‘लेक व्यू रिसॉर्ट’ पर ग्रामीणों का धावा

ग्रामीणों को लंबे समय से रिसॉर्ट में संदिग्ध गतिविधियों की आशंका थी।

लग्जरी गाड़ियों का आना-जाना था

  • डिमना लेक के पास स्थित ‘लेक व्यू रिसॉर्ट’ में पिछले करीब छह महीनों से लग्जरी गाड़ियों का आना-जाना बढ़ गया था।
  • ग्रामीण इलाके में होने के कारण लोगों की नजर लगातार रिसॉर्ट पर बनी हुई थी।
  • रविवार को सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एकजुट होकर रिसॉर्ट पहुंच गये।
  • लोगों ने रिसॉर्ट को चारों तरफ से घेर लिया और कमरों की तलाशी शुरू कर दी।

तलाशी में तीन जोड़े पकड़े गये, एक फरार

तलाशी के दौरान रिसॉर्ट परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ने का दावा किया। एक जोड़ा मौके से फरार हो गया। इसके बाद रिसॉर्ट परिसर में भारी हंगामा शुरू हो गया। गुस्साये ग्रामीणों ने रिसॉर्ट मैनेजर संतोष गिरि की पिटाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि रिसॉर्ट की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।

पतंजलि केंद्र के पास रिसॉर्ट संचालन पर सवाल

रिसॉर्ट को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाये हैं। जिस परिसर में रिसॉर्ट संचालित हो रहा था, उसी के एक हिस्से में पतंजलि केंद्र भी चल रहा था। ग्रामीणों ने कहा कि जहां योग और संस्कार की बातें होनी चाहिए थीं, वहां अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट धनबाद निवासी बिनोद सिंह का है। ग्रामीण रिसॉर्ट मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी 

  • ग्रामीणों ने पकड़े गये सभी लोगों को बोड़ाम पुलिस के हवाले कर दिया।
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
  • ग्रामीणों ने रिसॉर्ट को स्थायी रूप से बंद कराने की मांग की है।
  • पुलिस पूछताछ के आधार पर रिसॉर्ट मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : जयमाला से पहले दुल्हन फरार, छोटी बहन संग हुई शादी…

इसे भी पढ़ें : बाप-बेटे का काला कारोबार बेनकाब, लाखों कैश मिले…

इसे भी पढ़ें : Garhwa : शादी वाले घर में रोना-धोना… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : Hazaribagh : शादी से तीन दिन पहले गायब हुई दुल्हन, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : CM बनते ही एक्शन मोड में विजय, लॉ इन ऑर्डर पर जोर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महंगाई का झटका! बढ़ गये दूध के दाम… जानें कितना

Kohramlive : आम लोगों की जेब पर महंगाई का...

बिहार का युवक रांची में इस हाल में मिला, सनसनी…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा...

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौ’त, सामने आई नई जानकारी… जानें

UP : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले… जानें

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार...