spot_img

जयमाला से पहले दुल्हन फरार, छोटी बहन संग हुई शादी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के बेतला गांव में एक शादी उस वक्त अचानक कानाफुसी में बदल गई, जब जयमाला से ठीक पहले दुल्हन रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। हालात ऐसे बने कि आखिरकार दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कराई गई। बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला गांव में सीताराम भुईयां की बेटी की शादी गढ़वा के रमूना से आये दूल्हे के साथ तय थी।

धूमधाम से पहुंची बारात 

बारात पूरे धूमधाम से गांव पहुंची थी। घर में शादी का माहौल था और बाराती नाच-गाना कर रहे थे। जयमाला की तैयारी चल रही थी, तभी दुल्हन अचानक लापता हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई। वर पक्ष बिना शादी लौटने की बात पर अड़ गया।मंडप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजन रोने लगे। स्थिति बिगड़ती देख दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने मामले को संभालने की कोशिश की। लंबी बातचीत के बाद दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कराने का फैसला लिया गया।

छोटी बहन से हुई शादी 

  • छोटी बहन ने मंडप में पहुंचकर शादी की रस्में पूरी कीं।
  • शादी के बाद दूल्हा नई दुल्हन को विदा कराकर अपने साथ ले गया।
  • गांव में इस फैसले की चर्चा शुरू हो गई।

पुलिस जांच में सामने आई प्रेम प्रसंग की बात

  • दुल्हन के गायब होने के बाद परिजनों ने एक युवक पर शक जताया।
  • परिजनों ने चपरी गांव के एक युवक को पकड़कर बंधक बना लिया।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुये बरवाडीह पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।
  • पुलिस ने बेतला और आसपास के जंगलों में तलाश अभियान चलाया।
  • शनिवार को युवती को खोज निकाला गया।
  • पूछताछ में युवती के प्रेमी ने स्वीकार किया कि उसने ही जयमाला से पहले लड़की को भागने के लिये कहा था।
  • पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : बाप-बेटे का काला कारोबार बेनकाब, लाखों कैश मिले…

इसे भी पढ़ें : Garhwa : शादी वाले घर में रोना-धोना… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : Hazaribagh : शादी से तीन दिन पहले गायब हुई दुल्हन, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : CM बनते ही एक्शन मोड में विजय, लॉ इन ऑर्डर पर जोर…

इसे भी पढ़ें : Ranchi : रांची में हाईटेक चीटिंग, पुलिस ने 6 को किया डिटेन… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...