Ranchi : एक बड़ी वारदात को रांची पुलिस ने टाल दिया। हथियार के साथ पुलिस ने पांच लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें सादिक अंसारी, सोनू अंसारी, केताबुल अंसारी, सूरज मिंज और प्रिंस अभिजीत शामिल हैं। सभी रांची के ही रहनेवाले हैं। इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, तार कटर, एंड्रॉयड फोन, ओमनी और बोलेरो गाड़ी जब्त की है। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त जानकारी मिली कि उक्त सभी बदमाश अवैध हथियार के साथ बेड़ों के रास्ते लापुंग जाने वाले हैं। इनका इरादा नेक नहीं है। इसके बाद लापुंग के थानेदार संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। तभी उस राह एक ओमनी और बोलेरो गाड़ी को आते देखा। रुकने का इशारा देने पर उसमें से एक शख्स उतर भाग गया। वहीं पुलिस ने बाकी पांच को दबोच लिया। पुलिस के सामने खुलासा किया है इनका इरादा एक बड़ी वारदात को अंजाम देने का था।
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम
इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिकने से पहले चोरी के बच्चे को पुलिस ने खोज निकाला…
इसे भी पढ़ें : एक जमाना था, चारों तरफ हरियाली ही हरियाली, क्या बोल गये CM… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र स्थगित… कबतक जानें
इसे भी पढ़ें : 17 साल तक रो-रोकर समय बिताया, अब जाकर कलेजे को ठंडक मिली बाबू
इसे भी पढ़ें : कांवड़ मार्ग के दुकानदारों को नहीं लगानी होगी नेमप्लेट : SC
इसे भी पढ़ें : थाना में बेहतर बर्ताव और क्विक रिसपॉन्स पर होगा जोर : DGP
इसे भी पढ़ें : कार्यशाला में बाल अपराध रोकने पर जोर, जागरूक करने की जरूरत





