गोड्डा : गोड्डा के पथरगामा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला पर प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई और उसी के साथ रहने लगी। पति की शिकायत पर पथरगामा पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिर क्या था महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने थाना पहुंचकर प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजनेवाले दारोगा से उलझ गई। इस दौरान उसने सबके सामने दारोगा का कॉलर पकड़ा और वर्दी भी फाड़ दी। थाने में मौजूद पुलिसवाले जबतक उसे पकड़ते वह सबको चकमा देकर फरार हो गई। मामला नवंबर 2020 का है। 19 मार्च को काफी मशक्कत के बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें : रिम्स की मेडिकल की छात्रा ने किया सु’साइड, जांच में जुटी पुलिस
पत्थरगामा प्रखंड के कस्तूरिया पंचायत के बरमसिया गांव में चांदनी कुमारी की शादी गुड्डू रमानी के साथ हुई थी। इसी बीच उसका प्रेम-प्रसंग एक गैर मर्द के साथ शुरू हो गया। फिर क्या था दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाई और प्रेमी संग फरार हो गई। जिसकी शिकायत पति गुड्डू ने पथरगामा थाने में की थी। मामले की जांच थाने के दारोगा चंदन कुमार वर्मा को सौंपी गई थी। जांच में चांदनी कुमारी के पति के आरोपों की पुष्टि हुई और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस क्रम में चांदनी पथरगामा थाना पहुंची और दारोगा चंदन कुमार वर्मा का कॉलर पकड़ा और वर्दी भी फाड़ दी थी। दारोगा चंदन कुमार वर्मा ने पथरगामा थाना में चांदनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में 19 मार्च को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गोड्डा जेल भेज दिया।
वहीं मामले में चांदनी के परिजनों का कहना है कि उस पर लगे आरोप बेबुनियाद है। उसका पति उसे कभी भी ठीक से नहीं रखता था। यहां तक कि बच्चों का भरण-पोषण भी हमलोग ही कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये
इसे भी पढ़ें : शादी के चार दिन बाद ही मामी को भांजे से हुआ प्यार, और दोनों हो गए…






