spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Train की चपेट में आकर दो गजराज की मौत, एक हाथी के उड़े चिथड़े

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन चालक गिरफ्तार,  मनोहरपुर पहुंची फोरेस्ट विभाग की टीम, हुआ विवाद
  • राउरकेला एसीएफ के हस्तक्षेप के हुआ मामला शांत

चाईबासा : पार्सल एक्सप्रेस Train की चपेट में आकर दो गजराज की मौत हो गई। यह हुआ चक्रधरपुर रेल मंडल के भालुलता और जराईकेला रेलवे स्टेशन के बीच महीपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास। यहां पोल संख्या 388/12-14 के पास देर रात दो हाथी ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक हाथी के रेलवे लाइन पर ही चिथड़े उड़ गये। वहीं दूसरा हाथी दूर तीसरी लाइन पर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Train की बोगी भी बेपटरी हुई

इस दुर्घटना में पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के बाद दूसरी बोगी बेपटरी हो गई। गुरुवार सुबह बंडामुंडा से एआरटी वैन घटनास्थल पर पहुंच कर पार्सल वैन के आधे हिस्से को ठीककर मनोहरपुर ले जाया गया, वहीं बाकी पीछे के हिस्से को वापस भालुलता रेलवे स्टेशन लाया गया।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग के साथ 5 महीने तक दुष्‍कर्म, 17 लोगों ने बनाया हवस का शिकार

विवाद बढ़ गया, धक्का-मुक्की भी हुई

मामले की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम ने चालक को हिरासत में लेना चाह रही थी, पर मौके पर मौजूद रेल अधिकारियों ने कहा कि जराईकेला रेलवे स्टेशन पर चालक सरेंडर कर देंगे, लेकिन रेलवे द्वारा पार्सल वैन को जराईकेला में नहीं रोक कर मौके पर ही चालक को छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों पर दर्ज मामले होंगे वापस

सीएलआई पीके राव गाड़ी को लेकर मनोहरपुर पहुंचे, जब मनोहरपुर गाड़ी पहुंची तो फॉरेस्ट विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और सीएलआई को गिरफ्तार करने लगी। मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर सीएलआई और फॉरेस्ट विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की होने लगी। इसके बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और फॉरेस्टर खेती भूषण, गार्ड शंकर सोना सहित कई को हिरासत लेकर आरपीएफ पोस्ट ले गई, जहां इन सभी को बैठा कर पूछताछ की जा रही थी। फिर राउरकेला एसीएफ दिलीप साहू मनोहरपुर आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और मामले को शांत कराया। इसके बाद आरपीएफ ने सभी को छोड़ दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर मंगलवार को...

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...

CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

Ranchi : कभी-कभी एक जीवन की विदाई कई जिंदगियों...