
रांची : राज्यभर में कोविड वैक्सीन के दूसरे चरण की हुई शुरुआत। इसके तहत फ्रंट वर्कर्स को दिया गया टीका। सूबे में पांच जिलों के उपायुक्तों ने कोविड वैक्सीन ली। रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने भी सदर अस्पताल में कोविड का टीका लिया। एसएसपी रांची एसके झा ने वैक्सीन का डोज लिया। फ्रंटलाइन वर्कर्स में पुलिस अधिकारियों के साथ बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आइटीबीपी, एसएसबी, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मी, होम गार्ड, नगर निगम के कर्मी आदि शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री एनोस एक्का की दो Property जब्त, ईडी ने की कार्रवाई
DC ने कहा, किसी अफवाह पर ध्यान न दें
टीका लगवाने के आधे घंटे तक इन्हें ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया। इन्हें अभी तक किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। टीका लगवाने के बाद रांची के डीसी ने कहा कि पहले फेज में हेल्थ वर्कर्स को टीका दिया गया। सेकेंड फेज में फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका देना शुरू हो गया है। किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। नंबर आने पर टीका जरूर लें। पहले दिन फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगने में रांची पूरी तरह फिसड्डी रहा था।
इसे भी पढ़ें : Train की चपेट में आकर दो गजराज की मौत, एक हाथी के उड़े चिथड़े
इनको लग चुका है टीका
रांची में 103 की जगह मात्र 108 लोगों ने टीका लिया था। वहीं राज्यभर की बात करें तो बुधवार को 21547 के लक्ष्य के मुकाबले 10844 हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाए गए। बुधवार को डीसी बोकारो, एसपी बोकारो, डीसी जामताड़ा, डीसी लोहरदगा, डीसी पूर्वी सिंहभूम, डीसी गढ़वा, डीडीसी गढ़वा, डीडीसी लोहरदगा, डीडीसी जामताड़ा को टीके लगे।






