रांची : शुक्रवार सुबह अरगोड़ा में सरेआम एक जेवर कारोबारी को लूटा गया। कारोबारी कोलकाता से लौटा था। अरगोड़ा थाना से 1 किलोमीटर की दूरी पर ये घटना घटी। अपराधियों ने पिस्तौल का डर दिखाकर कारोबारी को लूटा। लूटे गये जेवरात की कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही।
जेवर कारोबारी जितेंद्र कुमार वर्मा स्कूटी से हरमू विद्यापति नगर स्थित अपने घर लौट रहा था। तभी हरमू बिजली ऑफिस के सामने बीच सड़क पर तीन अपराधियों ने कारोबारी के माथे पर पिस्तौल तान दिया और उससे सोना लूट लिया।
इसे भी पढ़ें : पत्नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट,वजह जान हो जाएंगे हैरान
घटना के बाद पूरे इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना में तीन आरोपी शामिल थे। एक जहां बाइक चला रहा था। था वहीं दो नीचे उतर कर छिनतई की घटना को अंजाम दिया है।
इसे भी पढ़ें : यूनिवर्सिटी में पॉर्न वीडियो देखते थे महिला-पुरुष स्टाफ, धराए तो हुआ ये…
इधर पुलिस को आशंका है कि घटना को अंजाम देने में कारोबारी के अपने लोग भी शामिल हैं।अपराधी को पता था कि जितेंद्र जेवर लेकर लौट रहा हैं। रेलवे स्टेशन से ही कारोबारी की रेकी की गई मौका मिलते ही उस पर हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
इसे भी पढ़ें : शराब और घूसखोरी के मामले में 3 दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी सस्पेंड












