लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बुधन सिंह लेन में संजय साहू के मकान में शुक्रवार सुबह अचानक से विस्फोट हुआ। विस्फोट में एक महिला और एक बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई। बच्ची की हालत गंभीर है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी इधर से उधर
ब्लास्ट की घटना के बाद संजय साहू के घर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद भीड़ तरह-तरह की चर्चाएं कर रही थी। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि घर की खिड़की-दरवाजा के साथ-साथ कई जगह घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। छत भी फट गया। आग पूरे घर में फैलता इससे पहले ही घर के लोगों ने इसे बुझा दिया।
बताया जा रहा है कि संजय साहू के घर के किचन का दरवाजा खुलने के साथ जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई। रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर पूरी तरह से सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। मामले में सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार का कहना है कि इस मामले पर अनुसंधान व जांच-पड़ताल जारी है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी






