spot_img
spot_img
spot_img

यूनिवर्सिटी में पॉर्न वीडियो देखते थे महिला-पुरुष स्‍टाफ, धराए तो हुआ ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जीवाजी यूनिवर्सिटी के 6 कर्मचारियों पर गाज गिरी है, इनमें से 5 कर्मचारियों की सेवाए समाप्त कर दी गई हैं और एक को नोटिस जारी किया गया है. यह सब तब हुआ जब खुलासा हुआ कि कर्मचारियों ने कंप्यूटर पर 1256 मिनट के पोर्न वीडियो देखे.

दरअसल, ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी के अलग-अलग डिपार्टमेंट के करीब 7 से 8 कर्मचारियों ने एक महीने में 1256 मिनट पोर्न वेबसाइट का उपयोग किया और आठ यूजर आईडी के जरिए पोर्न देखा गया. इन कर्मचारियों में दो महिला कर्मचारी भी शामिल हैं. 

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोर्न वेबसाइट देखने वालों में रेगुलर और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल थे. यूनिवर्सिटी प्रबंधन को जानकारी मिलने के बाद कुलपति ने कमेटी बनाई, जिसमें जांच के बाद यह मामला सही पाया गया.

इन कर्मचारियों द्वारा यूनिवर्सिटी का नेटवर्क यूज करके पोर्न साइट्स वीडियो का उपयोग किया गया. इसके बाद 4 सर्विस प्रोवाइडर कर्मचारी और एक गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. वहीं एक स्थाई कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. 

जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है उनमें 2 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं. जिन आठ यूजर आईडी से पोर्न वीडियो देखे गए हैं, उनमें से दो आईडी ऐसे कर्मचारियों की है जिनकी उम्र लगभग 58 के असपास है और वे रिटायर होने वाले हैं.

कुछ कर्मचारियों ने अपना पक्ष भी रखा है कि वे कोई और वेबसाइट सर्च कर रहे थे पोर्न अपने आप खुल रहा था. फिलहाल इस मामले में बुधवार को एक्शन लेते हुए जीवाजी यूनिवर्सिटी ने गाज सर्विस प्रोवाइडर के कर्मचारियों पर गिराई है. इनमें दो महिला सहित पांच कर्मचारियों को सेवा से अलग कर दिया है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...