spot_img

RDX, हैंड ग्रेनेड, पिस्टल, कारतूस का जखीरा मिला… जानें कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पंजाब को दहलाने की नापाक साजिश को BSF और पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया है। अमृतसर के अजनाला थाना क्षेत्र के चक्क बाला गांव में एक किसान को खेत में काम करते समय दो संदिग्ध पैकेट मिले। किसान ने तुरंत इसकी सूचना BSF को दी। जांच करने पर उन पैकेटों से 4.5 किलो आरडीएक्स, पांच हैंड ग्रेनेड, चार पिस्टल, आठ मैगजीन, 220 कारतूस, दो बैटरी और दो रिमोट बरामद किये गये। यह खेप भारत-पाक सीमा से महज डेढ़ किलोमीटर दूर मिली है, कयास लगाये जा रहे हैं कि इसे सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से गिराया गया होगा। BSF की पोस्ट शाहपुर के पास हुई इस बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस व BSF द्वारा संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है। भारत की सुरक्षा एजेंसियां हर मोर्चे पर मुस्तैद हैं और हर ऐसी कोशिश को नाकाम कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें : यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, पूरे राज्य में इन दो छात्रो का जलवा

 इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की बड़ी पहल… जानें क्या

 इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद

 इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, संसद में 2 मिनट की खामोशी…

 इसे भी पढ़ें : आतंकियों का सिर लाने वाले को 1 करोड़ इनाम…

 इसे भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो

 इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...