Kohramlive : सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से शुरू होंगे, जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 है। उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
योग्यता और उम्र
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) अनिवार्य।
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
कैसे होगा चयन?
भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी, रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी से 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा।
ऐसे करें आवेदन
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
- Online Registration लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।















