साप्ताहिक लव राशिफलः इस हफ्ते दिल की दुनिया में क्या होगा? जानें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मेषः इस हफ्ते आपके रिश्ते में हल्की तकरारें होंगी, पर प्यार की लौ बुझने नहीं देनी। साथी की समझदारी ही सुलह का सेतु बनेगी। पुराने रिश्ते याद दिल में दस्तक देंगे, पर फैसला सोच-समझकर लें। उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाकर रिश्ते की मधुरता का संकल्प लें।

वृषभः यह हफ्ता आपकी आंखों में प्यार की चमक भर देगा। साथी के साथ वक्त यूं गुजरेगा जैसे कोई पुरानी फिल्म का खूबसूरत सीन। अविवाहित दिल अपने इजहार की तैयारी करें, जवाब “हां” का हो सकता है। उपाय: शुक्रवार को गौ माता को हरी घास खिलायें और रिश्ते में मिठास बढ़ायें।

मिथुनः मन उलझा है, पर मोहब्बत पास है, आपका दिल कुछ कहेगा, दिमाग कुछ और। प्यार को बनाये रखना है तो संवाद की डोर न टूटने दें। पुराना रिश्ता फिर लौट सकता है, बस दिल खोल कर स्वागत करें। उपाय: बुधवार को तुलसी में जल चढ़ायें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का 11 बार जाप करें।

कर्कः भावनाओं का समंदर, प्यार की नाव पर, साथी आपके लिये सुकून का साया बनेंगे। शादीशुदा जातकों के घर खुशखबरी दस्तक दे सकती है। अविवाहित लोगों को परिवार के किसी परिचित से प्रेम संदेश मिल सकता है। उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ायें और रिश्तों की गहराई की कामना करें।

सिंहः दिल में धूप, निगाहों में इश्क, इस हफ्ते रोमांस का मौसम लौटेगा। साथी की संवेदनशीलता आपको भीतर तक छू जायेगी। अविवाहितों के लिए “कबूल है” का वक्त है, पर शादीशुदा जातक ससुराल पक्ष की बातों से सतर्क रहें। उपाय: रविवार को सूर्य देव को जल चढ़ाते समय लाल पुष्प अर्पित करें।

कन्या: बातों में सादगी, रिश्तों में गहराई, आपकी जटिलता कभी-कभी साथी को उलझा सकती है। पारदर्शिता ही प्यार की सांस है, इसे जीवित रखें। ऑफिस में कोई मुस्कुराहट मन को भा सकती है। उपाय: बुधवार को हरी मूंग का दान करें और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ायें।

तुलाः मोहब्बत के मौसम में महकेगा दिल, आप अपने साथी को सरप्राइज देंगे और बदले में पायेंगे मुस्कान से सजा जवाब। शादीशुदा जातकों के लिये यह सप्ताह सुहाना रहेगा। अविवाहितों के लिये नया रिश्ता दस्तक देगा। उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को गुलाबी पुष्प अर्पित करें।

वृश्चिकः गहराई में है प्यार का सुकून, गलतफहमियां दूर होंगी, दिल की दूरी मिटेगी। किसी पुराने दोस्त की मुस्कान प्रेम कहानी की शुरुआत बन सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी संभव। उपाय: मंगलवार को “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” का 21 बार जप करें।

धनुः  दिल चाहता है और साथ निभायेगा, यात्रा, मुलाकात और हंसी-मज़ाक से भरा हफ़्ता। अविवाहित जातक किसी दूर बसे दिल से जुड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच थोड़ी खटास भी रहेगी, पर संवाद से सब सुलझ जायेगा। उपाय: गुरुवार को पीली वस्तु (चना दाल या हल्दी) का दान करें।

मकरः रिश्तों में गंभीरता, दिल में भरोसा, आपका रिश्ता अब भविष्य की योजनाओं की ओर बढ़ेगा। विवाह प्रस्ताव के योग हैं। दांपत्य जीवन में आर्थिक चर्चा रिश्ते को स्थायित्व देगी। उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में तिल का दीपक जलायें।

कुंभः विश्वास ही प्रेम की असली पहचान, थोड़ी असुरक्षा और शक रिश्ते को कमजोर कर सकते हैं। धैर्य रखें, प्यार पर भरोसा रखें। अविवाहित लोग किसी कलाकार या क्रिएटिव व्यक्ति की ओर खिंचेंगे। उपाय: शनिवार को गरीब को काला कपड़ा या उड़द की दाल दान करें।

मीनः सपनों और सच्चाई के बीच प्रेम की राह, आपका दिल कोमल है और साथी उसे समझेगा भी। दांपत्य जीवन में अपनापन गहरायेगा। अविवाहित जातक नए रिश्ते को “हाँ” कह सकते हैं। उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले पुष्प और तुलसी की माला अर्पित करें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर...

इस सप्ताह किसका होगा प्रमोशन, किसे रहना होगा संभलकर… जानें

Kohramlive : मई का तीसरा सप्ताह कई राशियों के...

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...