Ranchi : त्योहारों के मौसम में झारखंड एक बार फिर नक्सली अलर्ट पर है। भाकपा (माओवादी) ने ऐलान किया है कि 8 से 14 अक्टूबर तक “प्रतिरोध सप्ताह” मनाया जायेगा और 15 अक्टूबर को बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में बंद रहेगा। नक्सलियों ने अपने पूर्वी रीजनल ब्यूरो के प्रवक्ता “संकेत” के नाम से प्रेस रिलीज जारी कर मीडिया को यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि हाल में मारे गये माओवादी नेताओं सहदेव सोरेन, रघुनाथ हेंब्रम और रामखेलावन गंझू की “फर्जी मुठभेड़ में हत्या” के विरोध में यह सप्ताह मनाया जा रहा है। नक्सलियों की इस घोषणा के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है।
एसआईबी (स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच) ने हर जिले के पुलिस कप्तानों को पत्र भेजकर स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कैंप को हाई अलर्ट पर रखा जाये। CRPF, SSB, जैप और IRB को विशेष निगरानी के आदेश दिये गये हैं। कैंप आने-जाने के रास्तों की IED जांच को जरूरी बताया गया। ग्रामीण बाजार, हाट, और नेशनल हाईवे पर सघन गश्त करने का आदेश दिया गया है। नक्सल पोस्टर-बैनर हटाते वक्त एंबुश की आशंका है, इसलिये सतर्कता जरूरी है। इंटेलिजेंस यूनिट को भी हर गतिविधि की निरंतर निगरानी का निर्देश मिला है। पुलिस मुख्यालय ने अपने निर्देश में कहा है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में ब्लॉक, अंचल और अनुमंडल कार्यालय, बैंक, वित्तीय संस्थान और वन विभाग के गोदाम तथा मोबाइल टावर पर विशेष निगरानी रखी जाये। वहीं, रेलवे लाइन, स्टेशन और राजमार्गों की सुरक्षा पर भी अतिरिक्त बल लगाया गया है।
माओवादी बयान में पुलिस पर गंभीर आरोप
नक्सलियों ने अपने पत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों पर आदिवासियों के “फर्जी मुठभेड़” में मारे जाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार “सफाया अभियान” के नाम पर निर्दोष आदिवासियों और मूलवासियों की हत्यायें कर रही है।
पत्र में लिखा गया है, “जो पुलिस और अर्द्धसैनिक बल हमारी धरती के आदिवासियों को मार रहे हैं, उन्हें शहीद कहा जा रहा है। यह दरअसल आदिवासी समाज के अस्तित्व पर हमला है।” पत्र में कई घटनाओं का जिक्र है, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो और लिपुंगा की जहां उनके अनुसार “पुलिसिया कार्रवाई में आदिवासी कार्यकर्ताओं को मारा गया।”
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






