spot_img
spot_img

एक दिन पहले पड़ोस के बच्चे से हुआ विवाद, अगले दिन मृत मिला युवक, पिटाई के बाद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

JAMTARA : जामताड़ा के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगूठिया गांव में बुधवार को 28 साल के एक युवक किशोर यादव की हत्या कर दी गई। मंगलवार काे इस युवक का पड़ोस के एक बच्चे के साथ विवाद हो गया था। इस पर बच्चे के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। युवक के परिवार वाले उसे घर लेकर आए और बिस्तर पर सुला दिया। बुधवार की सुबह वह मृत मिला। अब तक मृतक के परिजनों ने पुलिस कोई आवेदन नहीं दिया है।

Read More : BREAKING : #Jharkhand में एक सप्‍ताह के लिए फिर बढ़ा स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां

पिटाई के बाद गंभीर हो गई हालत

किशोर यादव ड्राइवर था और नशा भी किया करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को पड़ोस के बच्चे के साथ किशोर यादव की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ी तो बड़ों तक पहुंची। इसके बाद बच्चे के परिजनों ने किशोर यादव की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद से उसकी हालत गंभीर हो गई।

Read More : स्कर्ट पहनकर स्कूल आ रहे है #MaleTeacher, जाने क्यूं

पुलिस की नजर में मामला हत्या का

थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि मामला हत्या का है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। एक दिन पहले पड़ोसी से झगड़ा और मारपीट की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Read More : झरिया में गुंडई : घर में घुस कर महिला का कर दिया ये हाल (Video)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...