Jharia (Sujit) : झरिया के रहने वाले बैजनाथ चौहान के घर पर मंगलवार की रात एक दर्जन से ज्यादा लड़कों ने हमला कर दिया। लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से लैस लड़कों ने घर में घुस कर तोड़-फोड़ की। बैजनाथ की मां शांति देवी को भी पीटा। वह बुरी तरह जख्मी हो गई। उनकी चीख-पुकार सुन पड़ोस के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मिली सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस के आने की भनक लगते ही इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाले लड़के मौके से भागने में कामयाब रहे। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत है। घटना झरिया थाना क्षेत्र के भागा 4 नम्बर की है।
इधर पुलिस ने घायल शांति देवी को पास के स्थानीय नर्सिंग होम भिजवा दिया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते को देखते हुए डॉक्टर ने धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुनिये घटना के बारे में क्या बता गये शांति देवी के बेटे बैजनाथ चौहान….
Read More : BREAKING : #Jharkhand में एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां
Read More :अब इन राज्यों में भी 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द, राज्य सरकारों ने लिया फैसला









