spot_img

मेरी पत्‍नी को खोज दो, 50 हजार इनाम देंगे, और फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। प्रेमी संग रहने के लिए एक महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को लेकर फरार हो गई। घर से फरार महिला अपने प्रेमी के साथ आराम से रह रही थी। इधर पति अपनी पत्नी और बच्चों की चिंता में परेशान था। कभी थाना तो कभी रिश्तेदारों के चक्कर लगा रहा था। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला, तो उसने पत्नी की सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम देने की घोषणा कर दी थी। वहीं पुलिस इस मामले में गहरी साजिश की आशंका जता रही थी। गहरी साजिश की आशंका को देखते हुए पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश में जुटी। टेक्निकल सेल और खबरीलाल की मदद से पुलिस बिहार के भागलपुर पहुंची। जहां पुलिस को पता चला कि महिला शहर के आदर्श कॉलोनी में अपना नाम बदलकर रह रही है। पुलिस ने महिला को अपने संरक्षण में लेकर पलामू लेकर आ गई है। साथ ही जिस मकान में वह रह रही थी उसके मालिक संजीव कुमार सहित तीन लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

मामला पलामू जिले के नावाबाज़ार थाना क्षेत्र के कंडा का है। मिथिलेश चन्द्रवंशी ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी सपना देवी 26 वर्ष गत 19 अक्टूबर 2021 को 2 बच्चों के साथ गायब हो गई। बताया जाता है कि सपना का प्रेम-प्रसंग किसी दूसरे मर्द के साथ था। 19 अक्टूबर को सपना अपनी सास के साथ घर से बाजार के लिए निकली थी। उसके साथ बच्चे अक्षय व त्रिशा भी थे। पहले पंडवा में ब्यूटी पार्लर गई। फिर बाना बाज़ार आई। सास जब खरीदारी में व्यस्त थी। उसी वक्त सपना बच्चों के साथ गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। 73 दिनों की मशक्कत के बाद पुलिस इस मामले को सुलझाने में सफल हुई।

पत्नी

Read More :एंटी क्राइम चेकिंग में क्रिमिनल्‍स का पुलिस ने क्‍या किया, देखें…

Read More :झारखंड में लग सकती है पाबंदियां, हेल्थ डिपार्टमेंट ने दिया ये सुझाव

Read More :अपने ही फ्लैट के नीचे मिली भावेश की लाश, पुलिस बोली…

Read More :रेलवे ट्रैक पर जो कुछ दिखा, इलाके में सनसनी फैला गया

Read More :लावारिस कुत्‍ते की खातिर झोंटा-झोंटी

Read More :इस हाल में मिला 4 दिनों से गायब दिलीप, आक्रोशित हुये ग्रामीण…

Read More :ओला-उबर की यात्रा होगी महंगी, 1 जनवरी से बढ़ जाएगा GST

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...