खदान में काम कर रहे मजदूर के साथ ये क्‍या हो गया, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पाकुड़ः पत्‍थर खदान में काम कर रहे 3 मजदूर हादसे के शिकार हो गये। जिसमें एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गये। मृतक मजदूर का नाम अताउर है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सोनाजोरी भेजा गया है। हादसा पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के सुन्दरपहाड़ी स्थित पत्थर खदान में हुआ।

सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर मालपहाड़ी थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस पत्थर खदान में यह घटना घटी है, उसके पट्टाधारी रगदा मुर्मू हैं। खदान में काम कर रहे अन्‍य मजदूरों की मानें तो अताउर पत्थर खदान में ड्रील कर रहा था। उसी दौरान ऊपर से एक पत्थर उसके सिर पर अचानक गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना  मिलते ही आसपास के दर्जनों मजदूर भी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी सुकरू उरांव ने एक मजदूर की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत

Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे

Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्‍कर, मौत

spot_img

Related articles:

साले के साथ मिलकर पत्नी ने ही रच डाली खौफनाक साजिश… जानें

Saraikela : सरायकेला के खरसावां थाना क्षेत्र में चर्चित...

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...