कोहराम लाइव डेस्क: आज के तनाव से भरे जीवन में खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग दिल की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा होना भी है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की वजह से सबसे ज्यादा जिस बीमारी का खतरा रहता है वो है हार्ट अटैक । इसके अलावा किडनी फेल होना और किडनी स्टोन जैसी कई समस्याएं भी इसकी वजह से हो सकती हैं। खराब और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के घरेलू उपचार सरल और लाभकारी हो सकते हैं। फिर भी हमें अंतिम रूप से इस विषय में डॉक्टर की सलाह को ही सर्वाधिक महत्व देना चाहिए। वैज्ञानिक दृष्टि से विदित है कि लहसुन में एलीसिन नामक तत्व पाया जाता है। जो हार्ट के आर्टिज्म का साफ करने के साथ ब्लड प्रेशर को भी नॉर्मल करने में मदद करते हैं। रोजाना 3-4 लहसुन की कली खाली पेट खाने से शरीर में मौजूद हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें :इम्यूनिटी बूस्टर के साथ कई बीमारी में फायदेमंद है गन्ने का रस
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण
तनाव में रहना।
अनबैलेंस्ड डाइट लेना।
शराब का सेवन करना।
आनुवांशिक।
अखरोट का सेवन भी फायदेमंद
अखरोट भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बराबर करने का काम करता है। इसे खाने से ब्लड वेसल्स में जमा हुए कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे पिघलता है। इससे अपने आप ही कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बैलेंस होने लगती है। रोजाना अपनी डाइट में अखरोट को शामिल कर आप हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :स्किन और बालों की खूबसूरती बढ़ाता है Avocado
रेड ओनियन भी लाभदायक
अगर आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो आपको लाल प्याज का सेवन करना चाहिए। लाल वाला प्याज भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। इसके लिए बस आप एक चम्मच लाल प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर एक महीने तक लगातार खाएं।
ओट्स भी एफेक्टिव
ओट्स का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें ग्लूकॉन नाम का तत्व पाया जाता है। यही ग्लूकॉन आंतों की सफाई करने का काम करता है। इससे शरीर कोलेस्ट्रॉल को अब्सॉर्प नहीं कर पाता। लगातार इसका सेवन करने से आपको असर दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें :नेचुरल Health के लिए Tonic है Laughing
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






