spot_img

Almond और Coconut Oil से दूर होंगे आंखों के काले घब्‍बे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : भागदौड़ की जिंदगी और अनेकानेक कारणों से तनावग्रस्‍त रहने पर स्‍मार्टनेस और खूबसूरती को प्रभावित करने वाली कई बीमरियां समय के पहले सामने आ जाती हैं। सही रहन-सहन और सही खान-पान के अभाव में हमारे शरीर को उचित पोषण नहीं मिल पाता है। इसके अलावा पूरी नींद भी अक्सर नहीं हो पाती है। इस कारण महिलाओं को आंखों के नीचे काले घेरे का सामना करना पड़ता है। वैसे इसे दूर करना इतना भी मुश्किल नहीं है। अगर हम अपने चेहरे की नियमित रूप से उचित देखभाल करें तो इस तरह के काले घेरे से बचा जा सकता है। ऐसी समस्‍या Almond और नारियल Coconut Oil के प्रयोग दूर हो सकती है। अब आपको बताते हैं इनके प्रयोग का तरीका और साथ में अन्‍य उपाय।

बादाम तेल में है विटामिन ई

बादाम तेल में विटामिन ई होता है, जो आँखों के डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है। यह आंखों की नाजुक त्वचा के लिए बेहतर होता है। इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करना चाहिए। रात भर इसे लगा रहने दें। सुबह अपना चेहरा साफ़ पानी के साथ धो लें।

इसे भी पढ़ें : Mouthwash और सिरका से दूर हो सकती है फटी एड़ियों की परेशानी

अच्छा मॉइस्चराइजर है नारियल तेल

नाजुक त्वचा के लिए नारियल का तेल अच्छा मॉइस्चराइजर है। रात को सोने से पहले अपने हाथों में नारियल तेल लेकर हल्के से आंखों के नीचे मालिश करें। इस प्रकार कम से कम एक हफ्ते तक करें। आपको खुद इसका असर दिखाई देगा।

त्‍वचा को फ्रेश बनाता है टमाटर 

आंखों के नीचे से डार्क सर्कल दूर करने के लिए टमाटर एक कारगर उपाय है। यह नेचुरल तरीके के साथ आंखों के काले घेरे को खत्म करता है। इसके साथ आपकी त्वचा कोमल और फ्रेश बनी रहती है।

नींबू में है विटामिन सी

नींबू में विटामिन सी की मात्रा मौजूद होती है इसका इस्तेमाल करने के लिए ताजे नींबू का रस निकालें। फिर उसे कॉटन की सहायता से आंखों के नीचे लगाएं। दस मिनट के बाद अपना चेहरा पानी के साथ साफ कर लें। नियमित रूप से करने से आपके डार्क सर्कल खत्म हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : ठंड में Body रहती है सुस्‍त, ज्‍यादा आती है नींद, जानिए वजह

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...