झड़ते बालों से हैं परेशान…तो करें पालक के हेयर पैक का इस्तेमाल  

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क :  बालों का बढ़ना बेहद स्‍लो प्रोसेस है। महीने लग जाते हैं दो इंच बाल बढ़ाने के लिए। लोग न जाने कितने उपाय करते हैं बाल बढ़ाने के लिए। बहुत सारे लोग तो बालों मे तरह-तरह के शैम्पू, तेल और अन्य हेयर प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लड़कियां झड़ते बालों से परेशान रहती हैं और बाजार के लगभग हर उत्पाद पर पैसे खर्च करती हैं। पार्लर में प्रोटीन स्पा लेती हैं, बावजूद इसके उन्हें हताशा ही मिलती है।

पर क्या आप जानतें हैं कि पालक से बालों की अच्छी ग्रोथ होती है। पालक बालों की ग्रोथ के लिए एक अच्छा स्रोत माना गया है। पालक में मैग्नीशियम, जस्ता और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है। आइए जानतें हैं बालों की ग्रोथ के लिए पालक कैसे काम करता है।

पालक से बढ़ाई जा सकती है बालों की ग्रोथ

हम सभी जानते हैं कि पत्तेदार सब्जियां पौष्टिकता और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। बालों की ग्रोथ के लिए पालक का हेयर पैक काफी लाभदायक है। खासकर आप बालों की ग्रोथ के लिए पालक को डाइट में शामिल कर सकते हैं। पोषक तत्वों का उचित सेवन बालों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है।

इसे भी पढ़ें : नेचुरल Health के लिए Tonic है Laughing

सामग्री

  • एक कप पालक की पत्तियां
  • एक बड़ा चम्मच शहद
  • एक बड़ा चम्मच जैतून, नारियल या अरंडी तेल

हेयर पैक बनाने की विधि 

इन सभी सामग्री को एक ब्लेंडर में डालकर पेस्‍ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और पूरे बालों पर लगाएं। जब बाल पालक से पूरी तरह से ढंक जाएं, तो इसे 30 मिनट से एक घंटे के लिए छोड़ दें। पालक हेयर पैक को सल्फेट-फ्री शैंपू से धोएं। बाल धोने के लिए ठंडे/ गुनगुने पानी का प्रयोग करें। आप इस पैक को हफ्ते में एक या दो बार लगा सकते हैं। इसका असर आपको जल्दी ही दिखाई देगा। इस पैक को हफ्ते में 1 या 2 लगाने से अच्‍छा असर दिखाई देगा। शहद और तेल बालों में पोषक तत्वों और नमी को सील करने में मदद करते हैं। इससे बाल हेल्‍दी और डैमेज होने से बचते हैं।

इसे भी पढ़ें : Almond और Coconut Oil से दूर होंगे आंखों के काले घब्‍बे

आयरन का रोल

बालों की ग्रोथ में आयरन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह पालक में प्रचुर मात्रा में होता है। आयरन बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है, जिससे वे हेल्दी और मजबूत होते हैं।

डैंड्रफ करे दूर

पालक रूसी दूर करने में भी सहायक है। इसमें मौजूद ऐंटी-ऑक्सिडेंट और ऐंटी-इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज रूसी यानी डैंड्रफ को भी दूर रखती हैं जो बालों की जड़ों को कमजोर बनाता है।

इसे भी पढ़ें : स्किन और बालों की खूबसूरती बढ़ाता है Avocado

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन

धूप में चुभता दर्द, कहीं ये Migraine तो नहीं, सच्चाई बता गये डॉ वर्मा…

तपती दोपहर, हल्की सी धूप और अचानक सिर में हथौड़े जैसा दर्द, कई लोग इसे आम सिरदर्द समझकर टाल देते हैं, लेकिन सच ये है कि यह माइग्रेन(Migraine) भी हो सकता है।

Home Tips : चाय-कॉफी के दाग, चुटकियों में हटायें… जानें कैसे

लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि महंगे केमिकल नहीं, घर(Home) की छोटी-छोटी चीजें ही बड़े-बड़े दागों की छुट्टी कर सकती हैं

Hair Style : हेयर स्टाइल से झलकता है आपका असली स्वभाव!…

आईने के सामने खड़े होकर जब आप अपने बाल(Hair)संवारते हैं तो क्या कभी सोचा है, ये सिर्फ स्टाइल नहीं, आपकी पहचान भी बता रहे हैं? जी

चैत्र नवरात्रि शुरू, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट… जानें

शुभ योग के साथ 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इस दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा और साथ ही गुड़ी पड़वा भी मनाया जा रहा है। हालांकि, यह तिथि ग्रहों की स्थि