spot_img
spot_img
spot_img

IBPS ने जारी किया क्लर्क प्रारंभिक Exam का रिजल्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  •  24 जनवरी को होगी Main परीक्षा

कोहराम लाइव डेस्क: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2020 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in के जरिए देख सकते हैं। परीक्षा 5, 12 और 13 दिसंबर को हुई थी। प्रारंभिक में पास होने वाले कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें :Light House परियोजना : राजधानी रांची में बनेंगे 1008 आवास

मुख्‍य परीक्षा के लिए करें आवेदन

मुख्य परीक्षा 24 जनवरी को शुरू होगी, जिसके लिए कैंडिडेट्स आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी होगा। मुख्य परीक्षा में चार सेक्शन सामान्य/ वित्तीय अवेयरनेस, सामान्य अंग्रेजी, तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता और मात्रात्मक योग्यता शामिल हैं। ऑनलाइन मेन एग्जाम के लिए कॉल लेटर 12 जनवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें :फ्लैट में मिला Nurse का शव, छह साल से थी लिव इन रिलेशन में

2557 पदों पर होनी है नियुक्ति

परीक्षा के जरिए कुल 2557 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इन भर्तियों में बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में खाली पड़े क्लर्क के पद शामिल है।

इसे भी पढ़ें :UP के Express-Way पर हादसा, चार की मौत, 30 से अधिक जख्‍मी

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करें।
  • इसके बाद लॉगिन होते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
  • अब इस रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

Ranchi : युवाओं को नशे के जाल से बचाने और...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...