spot_img
spot_img

Light House परियोजना : राजधानी रांची में बनेंगे 1008 आवास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : पीएम Modi ने रांची सहित देश के छह शहरों में Light House परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया। रांची में लाइट हाउस परियोजना के अंतर्गत 1008 आवास बनाए जाने हैं। रांची में कार्यक्रम का आयोजन एचईसी, सेक्टर वन मार्केट के पास स्थित फुटबॉल मैदान में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी हुए शामिल।

मुख्यमंत्री ने नववर्ष और आधुनिक तकनीक और इनोवेटिव प्रॉसेस से बनाए जाने वाले आवास के लिए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री ने जिस सोच और दूरदर्शिता के साथ आवास निर्माण के क्षेत्र में गति लाने के लिए यह योजना शुरू की है, उसका लाभ शहरों में रहनेवाले गरीबों-मजदूरों और बेघरों को मिलेगा.

Light House में केंद्र की हिस्सेदारी बढ़ाने का आग्रह

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रांची में लाइट हाउस परियोजना के अंतर्गत 1008 आवास बनाए जाने हैं। इस परियोजना में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ लाभुकों को भी हिस्सेदारी देनी है। लेकिन,  झारखंड पिछड़ा राज्य है। यहां गरीबों और मजदूरों की बड़ी आबादी है। इनकी आय कम है। ऐसे में गरीबों-मजदूरों के लिए योजना में जो हिस्सेदारी तय की गई है, उसे देना उनके लिए बहुत आसान नहीं है। मुख्यमंत्री ने गरीबों और मजदूरों के आर्थिक हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री से इस योजना में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि उनपर ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ सके।

इसे भी पढ़ें : यहां दूल्‍हा-दुल्‍हन को गिफ्ट में कंडोम-गर्भनिरोधक गोलियां भेज रही सरकार

गरीबों-मजदूरों का रखा जाए ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मजदूर और गरीब  काम करने के लिए शहरों का रुख करते हैं। इनमें कई मजदूर गांव से शहर हर दिन आना-जाना करते हैं, तो कई शहरों में ही रहते हैं। इनके पास आवास नहीं होता है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र से शहरों में रोजगार के लिए आने वाले मजदूरों-गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कार्ययोजना बनाए, ताकि इन्हें मदद पहुंचाया जा सके।

इसे भी पढ़ें : मजदूरों को धक्के मार राजधानी से उतारा, TTE ने कहा- तुम्हारी औकात नहीं

समारोह में कौन-कौन रहे मौजूद

समारोह के दौरान सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल, रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और नगरीय प्रशासन निदेशालय की निदेशक विजया जाधव उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...