spot_img
spot_img
spot_img

Banks में स्पेशलिस्ट Officers के 600 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • SBI समेत तीन बैंकों ने जारी किया Notification

कोहराम लाइव डेस्क: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने को इच्‍छुक कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा अवसर। देश के तीन बड़े बैंकों (Banks) ने आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) में विभिन्न पद शामिल हैं। कैंडिडेट्स अपनी इच्छा और योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा : स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स : 8 जनवरी 2021 तक आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के 32 पदों पर बहालनी होगी। इनमें से 27 पद सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 फायर ऑफिसर के पद हैं। BOB की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तारीख 8 जनवरी, 2021 तय की गई है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

इसे भी पढ़ें :दस लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर परमजीत का जंगल में मिला शव

IDBI : स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर : 7 जनवरी 2021 तक आवेदन

इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स के 134 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर काम करने के इच्छुक कैंडिडेट्स आईडीबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 24 दिसंबर से शुरू है। 07 जनवरी 2021 जारी रहेगी। IDBI के इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता विभिन्न पदों के मुताबिक भिन्न है। ऐसे में कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह विस्तार से जानकारी करने के लिए बैंक की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देख लें।

इसे भी पढ़ें :सरकार के एक साल पूरे, CM हेमंत ने किया 171 योजनाओं का उद्घाटन

SBI  : स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर के कुल 452 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, मार्केटिंग मैनेजर, सिक्योरिटी एनालिस्ट, आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट समेत तमाम पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण की प्रीलिम्‍स परीक्षा फरवरी में आयोजित हो सकती है। वहीं, अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी भिन्न ही तय की गई है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

इसे भी पढ़ें :पुलिस वालों को गच्चा देकर भागा कैदी, 12 घंटे बाद दबोचा गया

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...