spot_img
spot_img
spot_img

मधु-गीता कोड़ा का 20 दिन का विरोध एक मुलाकात में समर्थन में बदला 

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • बाहर आकर कहा- खदान खुले, लेकिन स्थानीय को रोजगार मिले
  • जिनके पुरखों की जमीन गयी, उनके प्रति न्याय हो
  • कंपनी अस्पताल बनवाये, जन सुविधाएं बहाल करे
  • टाटा कंपनी को 27 मिलियन टन खनिज उठाने का रास्ता साफ

चाईबासा : सिंहभूम की कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी में जिस टाटा स्टील के खिलाफ पिछले 20 दिनों से सुविधाएं बहाल करने का आंदोलन चला रहे थे, उसके खिलाफ अपना आंदोलन उन्होंने वापस ले लिया है। उन्होंने खदान खोलने का समर्थन कर दिया है। यह समर्थन उस वक्त किया गया, जब आज खदान खोलने के लिए नोवामुंडी में जनसुनवाई चल रही थी। सभी ग्रामीणों ने टाटा के खदान खोलने का समर्थन किया, तो मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने भी अपना समर्थन दे दिया।

इसे भी पढ़ें : …और जब whale ने बचाई कई लोगों की जान, हैरान रह गए लोग

दरअसल पिछले 20 दिनों से कांग्रेस के बैनर तले सांसद गीता कोड़ा, मधु कोड़ा और जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू आज होनेवाली जन सुनवाई का विरोध कर रहे थे। क्षेत्र में एक के बाद एक पदयात्रा निकाल कर टाटा के खिलाफ ग्रामीणों को गोलबंद कर रहे थे। लोगों को सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री यह समझा रहे थे कि टाटा स्टील ग्रामीणों के साथ धोखा करती है. उनकी जमीन लूटती है उन्हें रोजगार नहीं देती, ग्रामीणों को टाटा के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलती. खदान से जन जीवन प्रभावित है, लेकिन टाटा इसपर ध्यान नहीं देती. ऐसी बातों को ग्रामीणों के समक्ष रखकर आज की जनसुनवाई में टाटा के विरोध का ताना-बाना बुना जा रहा था.

इसे भी पढ़ें : # Crime : जायदाद को लेकर पत्‍नी के सामने ही पति…

आज जब नोवामुंडी में जनसुनवाई शुरू हुई, तो कांग्रेस का झंडा-बैनर लेकर सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की अगुवाई में बड़े पैमाने पर लोगों ने टाटा के विरोध में पदयात्रा निकाली, टाटा के खिलाफ खूब नारेबाजी की गयी. लेकिन जनसुनवाई में पहुंचने के बाद सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री के सुर बदल गए. 20 दिन का विरोध क्षण भर में ठंडा पड़ गया. मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने टाटा कम्पनी को खदान खोलने का समर्थन दे दिया.

इसे भी पढ़ें : जबरदस्ती Corona जांच पर महिलाओं ने उठाया डंडा, टीम को खदेड़ा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रात के सन्नाटे में कर डाला भयानक कांड…

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा...

घर में अकेली युवती… और फिर बंद हो गया दरवाजा…

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र से...

एक के बाद एक लगातार चलाये 20 तीर, 3 शरीर में धंसे, फिर…

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र से...

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Chaibasa : चाईबासा में मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर…

पश्चिम सिंहभूम के टोंटो और गोइलकेरा के घने जंगलों में आज सुरक्षाबलों के साथ हुये मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।Chaibasa