Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के टोंटो और गोइलकेरा के घने जंगलों में आज सुरक्षाबलों के साथ हुये मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मारे गये नक्सली के पास से आधुनिक हथियार और कई संदिग्ध चीजें मिली है। हालांकि, खबर लिखें जाने तक मारे गये नक्सली की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का शीर्ष नेता और एक करोड़ रुपये का ईनामी नक्सली मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ रुटुगुटू, बोरोई और तूनबेड़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में पनाह लिये हुये है।
Chaibasa में नक्सली हुये ढेर
इस सूचना पर कोबरा बटालियन, झारखंड पुलिस और CRPF के जवानों ने साझा तौर पर घेराबंदी शुरू कर दी। तभी पहले से घात लगाये नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। घंटों चली इस मुठभेड़ में खुद को कमजोर पाते हुये नक्सली घने जंगलों और झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन घटनास्थल की तलाशी के दौरान एक माओवादी का शव बरामद हुआ। सुरक्षाबलों का दावा है कि इस फायरिंग में कुछ अन्य नक्सली भी घायल हुये हैं।
इसे भी पढ़े : UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…
इसे भी पढ़े : Bihar : बच्चे पड़े भारी, छिन गई नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…








