spot_img
spot_img
spot_img

I LOVE YOU मेरी जानम, गोली से भी तेज जख्म दे गया टीचर को, देखें वायरल वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : क्लास रूम में पढ़ा रही महिला टीचर का सिर शर्म से झुक गया। लज्जावश वो अपना चेहरा तक ढंक ली, वहीं बेशर्म इक्का-दुक्का स्टूडेंट शिक्षिका को I LOVE YOU तक कह दिया। वहीं मेरी जानम-जानम बोलकर उन्हें पुकारा….। शर्मो-हया से कोसों दूर स्टूडेंट इस टीचर का राह चलना तक मुश्किल कर दिया है। टीचर का इल्जाम है कि उनके स्कूल के ही तीन स्टूडेंट उसका जीना हराम कर रखा है। कभी क्लास में तो कभी रोड पर आते-जाते छेड़ते हैं। अपशब्दों का खुलकर इस्तेमाल करते हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक इंटर कॉलेज राधना स्कूल की शिक्षिका का स्टूडेंट की हरकत से आहत और दुखी टीचर किठौर थाना तक चली गई। टीचर ने स्कूल के तीन स्टूडेंट की हरकतों के बारे में पुलिस को सबकुछ बताया। यह शर्मनाक मामला मेरठ के किठोर थाना क्षेत्र के इनायतपुर से सामने आया है। टीचर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। संदेही छात्रों से थाना में पूछताछ की जा रही है। किठौर थाना की CO शुचिता सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस स्कूल के प्रिंसिपल के साथ बैठक करेगी। यह तय किया जायेगा कि स्कूल में मोबाइल फोन लाने पर बैन किया जाये। स्कूल छुट्टी होने के वक्त कुछ वैसे जिम्मेदार लोगों को ड्यूटी में लगाया जाये जो महिला टीचर और छात्राओं के साथ होने वाली गलत हरकतों पर रोक-टोक और नजर रख सकें। ऐसे छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये, ताकि दोबारा ऐसी हरकत ना हो।

इधर, महिला टीचर ने पुलिस को बताया कि स्कूल में 12वीं कक्षा के तीन छात्र उन्हें बहुत दिनों से परेशान कर रहे हैं। कभी क्लास में तो कभी सड़क पर आते-जाते उसे छेड़ते हैं। कभी आई लव यू बोलते हैं तो कभी अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। अपशब्द बोलने पर कई बार छात्रों को रोका, टोका और समझाया। मगर, इन तीनों छात्रों ने छेड़खानी करते हुए एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को हुई। शिक्षिका ने बताया कि इस वीडियो को बनाने में एक गुनाहगार छात्र की बहन भी शामिल है। घटना के बाद से टीचर बेहद तनाव में है। उनकी तबीयत भी बिगड़ती जा रही है।

इसे भी पढ़ें :रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट…

इसे भी पढ़ें :UAE ने पासपोर्ट में एक नाम वाले लोगों की एंट्री पर लगाई रोक, निर्देश जारी

इसे भी पढ़ें :हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 29 को रद्द

इसे भी पढ़ें :रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

इसे भी पढ़ें :फ्री राशन लेने वालों की लगी लॉटरी, ये सामान मिलेगा मुफ्त!

इसे भी पढ़ें :Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये जरूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...