UP : आज सुबह यानि मंगलवार को भाजपा MLA अरविंद गिरि की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। यह लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा से पांचवी बार विधायक चुने गये थे। पार्टी के कद्दावर नेता एवं विधायक अरविंद गिरी के आकस्मिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। विधायक के मोहल्ले तीर्थ शिव मंदिर के पास आवास और फार्म हाउस पर लोगों का ताता लगा हुआ है।
परिजनों ने बताया कि विधायक अरविंद गिरी सुबह 5 बजे अपने गोला के निज निवास फार्म हाउस से लखनऊ पार्टी बैठक में शामिल होने के लिए निकले थे। कार में उनके साथ ड्राइवर राकेश, गनर रंजीत और खानसामा थे। ड्राइवर राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि रास्ते में सिधौली पहुंचे ही थे कि विधायक की तबीयत अचानक खराब होने लगी। उन्होंने गाड़ी रोकने को कहा। उन्हे पिछली सीट पर लिटा कर फौरन कार ड्राइवर राकेश और गनर रंजीत उन्हें लेकर अटरिया स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज ले गए।
लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 6, 2022
हॉस्पिटल में इलाज शुरू होने से पहले ही करीब 7 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर ने इसकी सूचना विधायक के छोटे भाई मोंटी गिरि को दी, जिसके साथ ही क्षेत्र में विधायक के आकस्मिक निधन की खबर आग की तरह फैल गई। कुछ नाते-रिश्तेदार अटरिया के लिए रवाना हुये तो कुछ वहीं उनके आवास पर जुटने लगे। वहीं विधायक के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। हर कोई विधायक की अचानक हुई मौत से स्तब्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
इसे भी पढ़ें : धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास…
इसे भी पढ़ें : चाहत और नफरत का नतीजा है खूंटी का ट्रिपल मर्डर…
इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति






