KOHRAMLIVE DESK : एसईसीएल यानी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 86 पदों पर भर्ती होगी। इस संबंध में विभागीय नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक कैंडिडेट 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट के 52, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 32 और डेंटल संबंधी सीनियर मेडिकल ऑफिसर के दो पद रिक्त हैं।
इसे भी पढ़ें : इस हॉस्पिटल से भाग गई कोरोना संक्रमित महिला, अस्पताल प्रबंधन को कोई चिंता नहीं
इस प्रकार करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट इन पदों के लिए तय फारमेट में एप्लीकेशन फॉर्म भर कर नीचे दिए पते पर भेज सकते हैं- Dy. General Manager(P/EE), Executive Establishment Department, South Eastern Coalfields Limited, Seepat Road, Bilaspur – 495006
इसे भी पढ़ें :विधानसभा में #CORONA BLAST, 19 स्टाफ हुए संक्रमित
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या कॉलेज की एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए। सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 42 साल और मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए अधिकतम आयु 35 साल तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें :इस जेल से 3400 से अधिक कैदी गायब, मिला था इमरजेंसी परोल






