इस जेल से 3400 से अधिक कैदी गायब, मिला था इमरजेंसी परोल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : दिल्ली की तिहाड़ जेल से 3400 से ज्यादा कैदी गायब हो गए हैं। कोरोना के दौरान 1184 अलग-अलग मामलों में दोषी इन कैदियों को इमरजेंसी परोल दिया गया था। इनमें 1072 कैदियों ने सरेंडर किया। 112 ने सरेंडर नहीं किया। इसी तरह जेल में बंद 5556 विचाराधीन कैदियों को कोरोना के दौरान ज़मानत दी गई। इनमें 2200 कैदी बेल का समय खत्म होने से पहले वापस आए, करीब 3300 अब तक नहीं लौटे हैं। इस तरह कुल 3412 कैदी अब तक गायब हैं।

इसे भी पढ़ें : Weekend Curfew in Delhi:दिल्ली में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन ,इन चीजों पर लगायी पाबंदी…

कैदियों और कर्मचारियों का चल रहा इलाज

एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के तीन जेल परिसरों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 60 से ज्यादा कैदियों और 11 कर्मचारियों का इलाज चल रहा है।  जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया, ‘अब तक कुल 190 कैदी संक्रमित हुए हैं। बुधवार तक दिल्ली की जेलों के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 78 है। इनमें जेल के 11 कर्मचारी शामिल हैं। फिलहाल 67 उपचाराधीन मरीज हैं। जेल के 304 कर्मी अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 293 कर्मी ठीक हो चुके हैं और 11 का उपचार चल रहा है।’

इसे भी पढ़ें : इस हॉस्पिटल से भाग गई कोरोना संक्रमित महिला, अस्पताल प्रबंधन को कोई चिंता नहीं

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हवा में लटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू तेज… देखें वीडियो

Srinagar/Gulmarg : जम्मू-कश्मीर के मशहूर गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार...

PM मोदी के ‘दो नन्हें दोस्तों’ का खुल गया राज, छाया था बड़ा सस्पेंस…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बच्चों...

Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में Rapido की...

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की बढ़ गई मुश्किलें…

UP : समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम...